
. दिल्ली की एडिशनल सेशंस कोर्ट ने पूर्व राजनयिक माधुरी गुप्ता (61) को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय सूचनाएं लीक करने के मामले में तीन साल की सजा सुनाई। इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त में सेकंड सेक्रेटरी (प्रेस एवं सूचना) रहीं माधुरी को शासकीय गोपनीयता अधिनियम तथा आईपीसी के तहत आपराधिक साजिश के मामले में अधिकतम सजा दी गई। इससे पहले शुक्रवार को कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए कहा था कि उन्होंने ई-मेल से संवेदनशील सूचनाएं लीक कीं, जो दुश्मन देश के लिए उपयोगी हो सकती हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ISGq7q
No comments:
Post a Comment