
बॉलीवुड सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत की जांच की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। ये याचिका फिल्म मेकर सुनील की ओर से दायर की गई थी। सुनील के मुताबिक श्रीदेवी की मौत संदिग्ध हालात में हुई थी, इसलिए उन्होंने कोर्ट से इस मामले में जांच की मागं की थी। कोर्ट ने कहा कि हम इस मामले में दखल नहीं दे सकते क्योंकि इस घटना की जांच भारत और दुबई के अधिकारी पहले ही कर चुके हैं। इससे पहले भी श्रीदेवी की मौत से जुड़ी दो याचिकाओं को अदालत ने खारिज कर दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Iz2VOz
No comments:
Post a Comment