
बेंगलुरु. कर्नाटक में गुरुवार को विश्वासमत साबित करने से पहले भी कुमारस्वामी को विधानसभा में अपनी ताकत दिखानी होगी। बहुमत साबित करने से पहले भाजपा और जेडीएस-कांग्रेस उम्मीदवारों में से कोई एक विधानसभा अध्यक्ष चुना जाएगा। भाजपा की तरफ से 5 बार के विधायक सुरेश कुमार ने नॉमिनेशन फाइल किया है। कुमारस्वामी की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार स्पीकर के लिए दावेदार हैं। कांग्रेस ने बड़ी ही आसानी से अपने उम्मीदवार के स्पीकर चुने जाने का दावा किया है। वहीं, सुरेश कुमार ने कहा कि 12.30 बजे चुनाव हैं और इसके बाद आपको नतीजे पता चल जाएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IK43zG
No comments:
Post a Comment