
कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा (104 सीटें) को सरकार बनाने का न्यौता दिए जाने पर सियासत तेज हो गई है। अब कांग्रेस ने गोवा और राजद ने बिहार में सरकार बनाने का मौका दिए जाने की मांग की है। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि पिछले साल गोवा विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती थीं। इस लिहाज से राज्यपाल कांग्रेस को गोवा में सरकार बनाने के लिए बुलाएं। जरूरत पड़ी तो कांग्रेस विधायकों की परेड कराने के लिए भी तैयार हैं। उधर, राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी बिहार सरकार तो बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य में सबसे बड़ी पार्टी राजद को सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए। इसके लिए राजद एक दिन का धरना देगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wOEeZX
No comments:
Post a Comment