
आईआईटी कानपुर के इंजीनियरिंग छात्र कार्तिकेय मंगलम ने जुगाड़ टेक्नोलॉजी से फ्लाइट में एक यात्री की जान बचा ली। कार्तिकेय पिछले हफ्ते जेनेवा से नई दिल्ली के लिए फ्लाइट से सफर कर रहे थे। इसी दौरान फ्लाइट में एक यात्री का शुगर लेवल बिगड़ गया। वह अपनी इंसुलिन पेन घर पर ही भूल आया था। फ्लाइट में इंसुलिन तो थी, लेकिन उसमें पैसेंजर की कारट्रिज फिट नहीं हो रही थी। ऐसे में कार्तिकेय ने इंसुलिन पेन में बॉलपेन की स्प्रिंग लगा इसे इस्तेमाल लायक बना दिया। आईआईटी-कानपुर ने ऑफीशियल ट्विटर अकाउंट पर यह किस्सा साझा किया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rIsaDM
No comments:
Post a Comment