
जम्मू-कश्मीर की मुख्मयमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार से घाटी में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर एकतरफा रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने से लेकर अमरनाथ यात्रा के संपन्न होने तक सरकार को रोक लगाने पर विचार करना चाहिए। 2002 में अटल सरकार ने भी एकतरफा सीजफायर पर रोक लगाई थी। उन्होंने कहा कि राज्य का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर राज्य के हालात से जुड़ी चिंताएं उनके समक्ष रखेगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Irc37W
No comments:
Post a Comment