
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मोदी आज चित्रदुर्ग में रैली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चित्रदुर्ग वो धरती है जहां जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का ये मंत्र इस धरती में जीता जागता अनुभव होता है। चित्रदुर्ग के बाद आज प्रधानमंत्री रायचूर, जमखंडी और हुबली में रैली करेंगे। वहीं, अमित शाह बेलगावी में दो रैलियां और दो रोड शो करने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने शनिवार को भी चार रैलियां की थीं। इसमें उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि उसने राज्य को लूटने के सिवाय कुछ नहीं किया। 15 तारीख को चुनाव के नतीजे आने के बाद यह पीपीपी, यानी पी से पंजाब, पी से पुड्डूचेरी और पी से परिवार पार्टी में बदल जाएगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2FMRGg6
No comments:
Post a Comment