
कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ रविवार को एनकाउंटर में ढेर हुए आतंकी मोहम्मद रफी भट ने आखिरी बार माता-पिता को फोनकर माफी मांगी थी। वह कश्मीर यूनिवर्सिटी में सोशियोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर था। उसके पिता फय्याज अहमद भट के मुताबिक, मौत से पहले रफी ने कहा- 'अगर मैंने आपका दिल दुखाया है तो मुझे माफ करना।' इससे पहले पुलिस ने रफी के सरेंडर की कोशिश की, उसके परिवार को मुठभेड़ वाली जगह पर लाया जा रहा था, पर रास्ते में उन्हें रफी के मारे जाने की खबर मिली।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HW2Nt7
No comments:
Post a Comment