
मनमोहन सिंह ने सोमवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के साथ पिछले दो साल में मोदी सरकार के दो बड़े आर्थिक फैसलों- नोटबंदी और जीएसटी का जिक्र किया। सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, हमारे प्रधानमंत्री दावोस में नीरव मोदी के साथ थे। कुछ ही दिन बाद नीरव मोदी देश छोड़कर भाग गया। मोदी सरकार की दो सबसे बड़ी चूक थी नोटबंदी और जीएसटी को लागू करने में जल्दबाजी। इन दोनों गलतियों को टाला जा सकता था। इन ब्लंडर के चलते जो आर्थिक नुकसान हुआ, उससे छोटे और लघु उद्योगों पर असर पड़ा। लाखों की संख्या में नौकरियां गईं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rltFYa
No comments:
Post a Comment