
पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान का खतरा बना हुआ है। उत्तर भारत के कई मैदानी राज्यों में भी इसका असर पड़ेगा। मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही राजस्थान में कुछ जगहों पर रविवार और सोमवार को धूल बवंडर उठ सकता है। बता दें कि मई के पहले हफ्ते में उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी-तूफान के चलते 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2jST08B
No comments:
Post a Comment