
22 जून को सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हो रहे वरिष्ठ न्यायाधीश जे चेलमेश्वर ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा को जस्टिस केएम जोसेफ के मुद्दे पर खत लिखा है। जस्टिस चेलमेश्वर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर जस्टिस केएम जोसेफ के नाम की सिफारिश तुरंत केंद्र को भेजने के लिए कॉलेजियम की बैठक बुलाएं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस मसले पर सीजेआई शुक्रवार को कॉलेजियम की बैठक बुला सकते हैं। बता दें कि जस्टिस चेलमेश्वर ने ही सुप्रीम कोर्ट के 3 न्यायाधीशों के साथ 12 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें कहा गया था कि देश की सर्वोच्च अदालत में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2I9zcYY
No comments:
Post a Comment