
ताजमहल का रंग लगातार खराब होने के लिए आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अजीबोगरीब कारण गिनाए। ताज की देखरेख करने वाली इस एजेंसी ने कहा कि पर्यटकों के गंदे जुराबों (मोजों) से इमारत की फर्श खराब हो रही है। यमुना में जमी काई उड़-उड़कर ताजमहल पर जमा हाे रही है। इसलिए इमारत का रंग खराब हो रहा है। हालांकि, जस्टिस एमबी लोकुर और दीपक गुप्ता की बेंच ने एएसआई को फटकार लगाते हुए दलीलें खारिज कर दीं। उन्होंने पूछा, क्या काई के पंख निकल आए हैं जो उड़कर ताजमहल पर जाकर जम जाती है?
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2rw4Dqh
No comments:
Post a Comment