कर्नाटक चुनाव प्रचार: मोदी-राहुल के बीच आरोप-प्रत्यारोप के शोर में गायब हो गया 'विकास' - Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

TRENDING NEWS IN INDIA, LATEST TRENDS..Entertainment stories,

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 4 May 2018

कर्नाटक चुनाव प्रचार: मोदी-राहुल के बीच आरोप-प्रत्यारोप के शोर में गायब हो गया 'विकास'

कर्नाटक की राजनीति में आज का दिन काफी खास था। एक ही दिन दो अलग-अलग जगहों पर पीएम मोदी और राहुल गांधी की रैली थी। लेकिन रैली में दौरान दोनों नेताओं की छवि के उलट भाषण सुनने को मिला। पीएम मोदी के भाषण में अक्सर विकास की बातें सुनाई देती हैं। उन्होंने गुजरात चुनाव विकास के मुद्दे में पर लड़ा। लेकिन कलबुर्गी में 35 मिनट के भाषण का अधिकतर समय कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाने में ही निकल गए। राहुल गांधी का भी कुछ ऐसा ही हाल था। उन्होंने बीदर में रैली को संबोधित किया। कर्नाटक में उनकी सरकार है। लेकिन राहुल गांधी ने सरकार की उपलब्धि का जिक्र तो किया लेकिन उनके भाषण का ज्यादातर हिस्सा मोदी के इर्द-गिर्द ही बुना गया था। दोनों बड़े नेताओं के भाषण में जनता के फायदे और राज्य के विकास की बातें कम थीं और आरोप-प्रत्यारोप ज्यादा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KwhCjH

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages