
पाकिस्तान मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पश्चिमी एशियाई के किसी देश में शिफ्ट कर सकता है। दरअसल, एक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया है कि इसके लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाक प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी को सलाह दी थी। हालांकि, गुरुवार को चीनी विदेश मंत्रालय ने इस रिपोर्ट को बेबुनियाद करार दिया। बता दें कि हाफिज जमात-उद-दावा का प्रमुख है और अमेरिका ने उसे कुख्यात आतंकी घोषित करते हुए 1 करोड़ डॉलर का ईनाम रखा है। पिछले दिनों नवाज शरीफ ने पहली बार एक इंटरव्यू में कबूला कि मुंबई हमले में पाकिस्तानी आतंकियों का हाथ था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J2HW6Z
No comments:
Post a Comment