
केंद्र सरकार ने कश्मीर में रमजान के दौरान सीजफायर का एलान किया है। इसके बावजूद घाटी में हिंसा की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। रमजान के पहले ही दिन कश्मीर के बांदीपोरा में कुछ आतंकियों ने एक युवक की हत्या कर दी। इसके अलावा पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। हमले में चार नागरिकों को भी जान चली गई। सवाल ये है कि अगर भारत शांति की कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन पाकिस्तान कभी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकता।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Its5Ps
No comments:
Post a Comment