
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में मारे गए आतंकी सद्दाम पद्दार के जनाजे का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उसकी मां भी पुलिस कॉन्स्टेबल से आतंकी बने शख्स के हथियार से गोलियां चलाती हुई नजर आ रही है। पुलिस अधिकारियों ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पद्दार हिज्बुल आतंकी बुरहान वानी का दोस्त था। सुरक्षाबलों ने रविवार को उसके अलावा 5 आतंकियों को मार गिराया था, इनमें कश्मीर यूनिवर्सिटी का एक असिस्टेंट प्रोफेसर मोहम्मद रफी बट भी शामिल था। उधर, आतंकियों के एनकाउंटर को लेकर पाकिस्तान ने भारत पर मानवाधिकार हनन का आरोप लगाया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2jzVbh3
No comments:
Post a Comment