
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को ट्विटर पर एक कश्मीरी स्टूडेंट को भूगोल का पाठ पढाया। दरअसल, हुआ यूं कि फिलीपींस में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक कश्मीरी स्टूडेंट ने नए पासपोर्ट के लिए सुषमा से मदद मांगी। लेकिन उसकी प्रोफाइल पर उसकी लोकेशन 'भारत अधिकृत कश्मीर' लिखी थी। यह देखकर सुषमा ने सबसे पहले उसके पते पर आपत्ति जताई। इस पर स्टूडेंट ने अपनी प्रोफाइल में बदलाव किया, जिसे देख विदेश मंत्री ने प्रसन्नता जताई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G2R1ag
No comments:
Post a Comment