
बाबा रामदेव शुक्रवार को लालू यादव से मिलने 10 सर्कुलर रोड स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप और होने वाली बहू ऐश्वर्या को आशीर्वाद दिया। ऐश्वर्या राजद नेता चंद्रिका राय की बेटी हैं। रामदेव ने उनके परिवार से भी मुलाकात की। तेजप्रताप की शादी शनिवार को होगी। बताया जा रहा है कि इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सीएम नीतीश कुमार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जैसे बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। शादी के लिए लालू को तीन दिन की पेरोल मिली थी, लेकिन शनिवार को कोर्ट से उन्हें 6 हफ्ते की जमानत भी मिल गई। बता दें कि चारा घोटाले में लालू बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G3JesV
No comments:
Post a Comment