
कर्नाटक विधानसभा में सीएम बीएस येदियुरप्पा के बहुमत साबित करने के पहले कांग्रेस-जेडीएस को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा। कोर्ट ने शनिवार को कांग्रेस-जेडीएस की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें प्रोटेम स्पीकर के तौर पर भाजपा विधायक केजी बोपैया की नियुक्ति को रद्द करने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बोपैया ही प्रोटेम स्पीकर होंगे। हालांकि, कोर्ट ने कांग्रेस की मांग पर मत विभाजन का लाइव टेलीकास्ट करने का निर्देश दिया। कांग्रेस का आरोप था कि सबसे सीनियर सदस्य को कर्नाटक विधानसभा में सीएम बीएस येदियुरप्पा के बहुमत साबित करने के पहले कांग्रेस-जेडीएस को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा। कोर्ट ने शनिवार को कांग्रेस-जेडीएस की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें प्रोटेम स्पीकर के तौर पर भाजपा विधायक केजी बोपैया की नियुक्ति को रद्द करने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बोपैया ही प्रोटेम स्पीकर होंगे। हालांकि, कोर्ट ने कांग्रेस की मांग पर मत विभाजन का लाइव टेलीकास्ट करने का निर्देश दिया। कांग्रेस का आरोप था कि सबसे वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है, लेकिन राज्यपाल वजुभाई वाला ने ऐसा नहीं किया। बता दें कि फ्लोर टेस्ट शाम 4 बजे होगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Iut1D5
No comments:
Post a Comment