
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्ठी लिखी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के नेताओं के लिए अनचाही और धमकीभरी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए उन्हें सावधान किया जाए। यह प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ है। बता दें कि मनमोहन सिंह पिछले हफ्ते भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीरव मोदी के विदेश भागने और नोटबंदी के फैसले को लेकर मोदी पर निशाना साध चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rGx3ND
No comments:
Post a Comment