
अरुण जेटली के मानहानि केस में आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने पार्टी नेताओं से मिली जानकारी के आधार पर बयान दिए थे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बातों को दोहराया था। अगर इनसे जेटली की छवि धूमिल हुई है तो इसके लिए खेद है। केजरीवाल समेत आप के 4 नेता पहले ही जेटली से माफी मांग चुके हैं। बता दें कि आप नेताओं ने वित्त मंत्री जेटली पर डीडीसीए में कथित तौर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद जेटली ने आप नेताओं के खिलाफ 10-10 करोड़ के दो मानहानि केस दायर किए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FDFJZV
No comments:
Post a Comment