
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने के मामले पर सफाई दी। सोमवार को उन्होंने कहा, 'मैंने कभी किसी को नमाज अदा करने से रोकने की बात नहीं कही। अगर कहीं जगह कम पड़ रही है तो लोग इसके लिए निजी जगहों का इस्तेमाल कर सकते हैं।' इससे पहले मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा था कि नमाज सिर्फ मस्जिद और ईदगाह में पढ़ी जानी चाहिए। बता दें कि बीते शुक्रवार को गुड़गांव में हिंदू संगठनों के कुछ लोगों की ओर से सार्वजनिक जगहों हो रही नमाज में बाधा पहुंचाए जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2jyDQoS
No comments:
Post a Comment