
कोच्चि. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस कुरियन जोसेफ ने कहा कि ऐसा कोई उदाहरण नहीं मिलता है, जिसमें किसी सरकार ने कॉलेजियम की सिफारिश को वापस भेजा हो। वे यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान उनसे उत्तराखंड हाईकोर्ट के जस्टिस केएम जोसेफ की सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर पदोन्नति के मसले पर सवाल पूछा गया। जस्टिस कुरियन जोसेफ ने कहा कि केंद्र ने पहले कभी इस तरह का कदम नहीं उठाया। बता दें कि जस्टिस केएम जोसफ को सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस बनाने की कॉलेजियम की सिफारिश 26 अप्रैल को केंद्र ने पुनर्विचार के लिए लौटा दी थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KGkjiL
No comments:
Post a Comment