
चीन के काउंसलेट जनरल मा झांवू ने कोलकाता में एक कार्यक्रम में कहा कि डोकलाम जैसे मसलों को रातों रात नहीं सुलझाया जा सकता है। दोनों देशों के मध्य तमाम ऐसे जटिल मुद्दे हैं, जिनको सुलझाना चुनौतीपूर्ण हैं। हालांकि, उन्होंने हाल ही में मोदी-शी जिनपिंग के मध्य हुई वुहान समिट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने में मील का पत्थर साबित होगी। कोलकाता में चीन की उच्च शिक्षा पर आयोजित एक एक्सपो में आए मा ने कहा कि वुहान समिट के बाद बहुत सी समस्याओं के समाधान के लिए नए रास्ते तलाश किए जा रहे हैं, जो कि समिट का बेहद अहम परिणाम है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ImVOsk
No comments:
Post a Comment