हम आशा कर रहे थे कि विरोधी विधायक हमारा साथ देंगे, लेकिन कर्नाटक में कांग्रेस ने पूरा अस्तबल बेच खाया: शाह - Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

TRENDING NEWS IN INDIA, LATEST TRENDS..Entertainment stories,

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 21 May 2018

हम आशा कर रहे थे कि विरोधी विधायक हमारा साथ देंगे, लेकिन कर्नाटक में कांग्रेस ने पूरा अस्तबल बेच खाया: शाह

नई दिल्ली. कर्नाटक चुनाव के नतीजों और वहां सरकार बनने के घटनाक्रम पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पहली बार सोमवार को मीडिया से बात की। शाह ने कहा कि कर्नाटक का जनादेश कांग्रेस के खिलाफ है और जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन अनैतिक है। उन्होंने कहा कि जेडीएस-कांग्रेस ने अभी भी अपने विधायकों को होटल में बंद कर रखा है और अगर इन्हें अपने क्षेत्र में जाने की इजाजत दी गई होती तो जनता ही बता देती कि उसका जनादेश किसके पक्ष में है। हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों पर भाजपा अध्यक्ष ने जवाब दिया कि कांग्रेस ने तो पूरा अस्तबल ही बेच खाया। बता दें कि कर्नाटक में भाजपा ने सरकार बनाने का दावा तो पेश किया था, लेकिन विश्वासमत साबित करने से पहले ही येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वहां कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार बनीं। बुधवार को जेडीएस विधायक दल के नेता एचडी कुमारस्वामी दूसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Iy4EnW

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages