
मोदी सरकार का दावा है कि देश के 100% गांवों में बिजली पहुंच चुकी है। एक हजार दिन में 18 हजार 452 गांवों में बिजली पहुंचाने का वादा 12 दिन पहले ही पूरा कर लिया गया। सरकार इस उपलब्धि पर मेगा शो करने की तैयारी भी कर रही है। इसके लिए इन गांवों के प्रतिनिधि बुलाए जाएंगे। कार्यक्रम का दिन और जगह तय नहीं है। डेटा एजेंसी ब्लूमबर्ग ने सरकारी आंकड़े के हवाले से बताया कि 4 साल में इलेक्ट्रिफाइड किए गए 19 हजार 727 गांवों के सिर्फ 8% गांवों के ही सभी घरों में बिजली पहुंची है। बाकी 92% गांवों के ज्यादातर घर अंधेरे में ही हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ji3BcN
No comments:
Post a Comment