
धर्मेंद्र - हेमा मालिनी की शादी की 38वीं सालगिरह है। उन्होंने 2 मई, 1980 को शादी की थी। धर्मेंद्र ने अपने करियर में तकरीबन 300 फिल्मों में काम किया। धर्मेंद्र ने 1960 में आई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनके करियर की पहली बड़ी हिट फिल्म 'फूल और पत्थर' (1966) थी। इसमें उन्होंने शर्टलेस होकर दर्शकों को चौंका दिया था, लेकिन इसके लिए उन्हें आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मीना कुमारी से उनकी नजदीकियां भी बढ़ी थी। दोनों की नजदीकियां बढ़ती देख मीना के हसबैंड कमाल अमरोही नाराज भी हुए थे। खबरों की माने तो अमरोही ने इसका बदला धर्मेंद्र से फिल्म 'रजिया सुल्तान' (1983) में लिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2w3DvDD
No comments:
Post a Comment