
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग सेट से उनके एक और लुक की फोटो लीक हुई है। इस फोटो में ऋतिक एकदम डिफरेंट नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। लीक हुए फोटो में ऋतिक एकदम सिम्पल नजर आ रहे हैं। उन्होंने पैंट, हाफ शर्ट और हाफ स्वेटर पहन रखा है। इस लुक में एक और खास बात ये भी है कि हमेशा क्लीन शेव रहने वाले ऋतिक मूछों में नजर आ रहे हैं। उनके साथ एक्टर वीरेंद्र सक्सेना भी हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ILMGxN
No comments:
Post a Comment