
मदर्स डे के मौके पर जाह्नवी कपूर ने मॉम श्रीदेवी को याद किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रेयर फोटो शेयर की है, जो उनके बचपन की है। इस फोटो में जाह्नवी मॉम श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। जाह्नवी ने फोटो के साथ लिखा कुछ नहीं है। लेकिन इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि वे श्रीदेवी को किस कदर याद कर रही हैं। फोटो में मां-बेटी के चेहरे पर स्माइल दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी का यह पहला मदर्स डे है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KTS8N7
No comments:
Post a Comment