
ऐश्वर्या राय ने शुक्रवार (11 मई) को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया। दो दिन में उनके फॉलोअर्स की संख्या करीब 5 लाख हो गई है। शनिवार को एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इस सोशल प्लेटफॉर्म पर ऐश्वर्या का स्वागत किया। सोनम ने ऐश्वर्या के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा,'मेरी गॉर्जियस को-एम्बेसडर इंस्टाग्राम पर आ गई है। मैं कान्स पर आपके अपीयरेंस का इंतजार नहीं कर सकती।' बता दें कि सोनम और ऐश्वर्या एक लॉरियल पेरिस की ब्रांड एम्बेसडर हैं। ऐश्वर्या 12 मई को रेड कार्पेट पर नजर अ चुकी हैं। 13 मई को भी उन्हें यहां देखा जाएगा। 14 और 15 मई को सोनम कपूर रेड कार्पेट पर चलेंगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KVOyCd
No comments:
Post a Comment