
1946 से शुरू हुए मशहूर कान्स फिल्म फेस्टिवल को 71 साल पूरे हो गए हैं। दुनिया की श्रेष्ठ फिल्मों और सितारों के इस जमावड़े में इंडियन पैवेलियन बनने के साथ भारत की भागीदारी मजबूत हुई है। 71वें फेस्टिवल में जहां सऊदी अरब पहली बार शामिल हो रहा है, वहीं भारत से 7 नए सितारे पहुंच रहे हैं। श्रीदेवी को सम्मान देने के लिए उनके पूरे परिवार को खास आमंत्रण मिला है। लेकिन इस बार 19 मई तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में वक्त की पाबंदी के कड़े नियमों के चलते कोई सेलेब्रिटी या उनके फैन रेड कार्पेट पर सेल्फी नहीं ले पाएंगे। फेस्टिवल अथॉरिटी ने रेड कार्पेट के दौरान फैन्स के साथ सेलेब्स की सेल्फी बैन कर दी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2jQS8Bl
No comments:
Post a Comment