
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट बुधवार को कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं। इस फेस्टिवल में यह उनका पहला अपीयरेंस था। कंगना ने इस दौरान सब्यसाची मुखर्जी की ब्लैक साड़ी पहनी हुई थी और वे स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने वहां इंडियन पवेलियन में सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी के साथ 'भारतीय सिनेमा में महिलाएं' विषय पर चर्चा की। कंगना ने कहा- 'समय बदल चुका है, लिंगभेद अब ज्यादा दिन तक इंडस्ट्री में नहीं टिक सकता।'
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2rvFuMi
No comments:
Post a Comment