
कास्टिंग काउच का मामला इन दिनों बॉलीवुड में छाया हुआ है। इस मामले को और हवा दी है एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत ने। राखी सावंत का कहना है कि बॉलीवुड में कोई किसी का रेप नहीं करता, यह सबकुछ मर्जी से होता है। राखी के इस बयान 2005 की एक घटना याद आती है, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स ने कास्टिंग काउच में फंसे अमन वर्मा का सपोर्ट किया था। इन स्टार्स में अमन के दोस्तों में शामिल सलमान खान भी थे। सवाल यह था कि क्या अमन वर्मा पर लगा कास्टिंग काउच का आरोप सही था? जवाब में सलमान ने उस लड़की पर सवाल उठाया था, जिसने अमन पर आरोप लगाया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HJc57g
No comments:
Post a Comment