
एक्ट्रेस नेहा धूपिया गुरुवार को क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे और एक्टर अंगद बेदी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने यहां एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज के अनुसार शादी की। नेहा ने शादी की सूचना खुद इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने अपनी और अंगद के साथ शादी की तस्वीर पोस्ट की। करन जौहर ने भी अपने अकाउंट से नेहा की शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। 37 साल की नेहा अंगद से 2 साल बड़ी हैं।अंगद ने 2011 में आई फिल्म 'फालतू' से कॅरियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें पहचान 2016 में आई फिल्म 'पिंक' में विलेन वाले रोल से मिली थी। नेहा 2003 से बॉलीवुड में सक्रिय हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2I4cp54
No comments:
Post a Comment