
'बिग बॉस सीजन 9' के विनर प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस युविका चौधरी अक्सर अपनी लव-लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। शनिवार को रेडिसन फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें युविका, दुल्हन की तरह सजकर रैम्प वॉक करती नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रिंस, युविका को गुलदस्त देकर प्रपोज करते हैं। प्रपोज करने के बाद प्रिंस एक्साइटमेंट में रैम्प पर ही गिर जाते हैं। युविका उन्हें हाथ देकर उठाती है और फिर दोनों गले मिलते हैं। इससे पहले जब युविका रैम्प पर आती हैं तो ऑडियंस में बैठे मंगेतर प्रिंस को वे फ्लाइंग किस देती हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LfZYB5
No comments:
Post a Comment