
साल 2008 में फिल्म '1920' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा का बॉलीवुड करियर भले ही अभी तक रफ्तार न पकड़ पाया हो, लेकिन अपने डांस वीडियो के जरिए वो लगातार सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। अपने बर्थडे (11 मई) पर अदा ने अपना डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो एक इंग्लिश सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करती हुई दिख रही हैं। फैन्स को भी अदा का डांस काफी पसंद आया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया है। यहां तक कि एक फैन ने तो अदा को लेडी माइकल जैक्सन तक करार दिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2rEP7rd
No comments:
Post a Comment