
एक्ट्रेस सोनम कपूर दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। शादी सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक चली। दोनों की वेडिंग सेरेमनी सोनम की आंटी कविता सिंह के बैंडस्टैंड स्थित शानदार बंगले में हुई। गणेश जी की मूर्ति से सजे मंदिर वाला यह बंगला शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बेहद नजदीक है। 26 बैंडस्टैंड रोड पर स्थित इस बंगले का नाम रॉकडेल है, जो कि बेहद खूबसूरत है। यह बंगला मुंबई की सबसे महंगी जगहों में से एक जगह पर स्थित है। सोनम की शादी में अमिताभ बच्चन बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ तो संजय कपूर वाइफ महीप कपूर के साथ वैन्यू पर पहुंचे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2K5wFzQ
No comments:
Post a Comment