
मुंबई. नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी से शादी कर ली है। गुरुवार को यह गुपचुप शादी दिल्ली के एक गुरुद्वारे में हुई। दोनों शादी कर यूएस भी रवाना हो गए हैं। लेकिन एक सवाल ये बना हुआ है कि नेहा और अंगद ने अचानक इतनी जल्दबाजी में शादी का फैसला क्यों लिया? कयास तो ये भी लगाए जा रहे हैं कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। इसलिए उन्हें शादी का फैसला लेना पड़ा। इस मामले में DainikBhaskar.com ने नेहा के पिता प्रदीप धूपिया से बात की। जानते हैं उन्होंने क्या कहा... सवाल : चर्चा है कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। इस वजह से उन्होंने जल्दबाजी में शादी का फैसला लिया? जवाब : नहीं... नहीं... ऐसी तो बिल्कुल कोई बात नहीं है। चूंकि दोनों ने जल्दी शादी कर ली, इसलिए लोग ऐसा समझ रहे होंगे। लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। बोलने वाले तो कुछ भी बोलते रहते हैं। उनकी मर्जी अफवाहें फैलाते रहें। सवाल : किस गुरुद्वारे में शादी हुई और किन-किन रस्मों को निभाया? जवाब : दिल्ली के वसंत विहार गुरुद्वारे में शादी हुई। दोनों सिख फैमिली से हैं तो उसी रीति-रिवाज के साथ शादी हुई। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें बाकी इंटरव्यू...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Kji57T
No comments:
Post a Comment