
8 मई को सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की और इसके तुरंत बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उनके नाम के आगे पति का सरनेम दिखाई दिया। इसके बाद सोनम के फैन्स दो हिस्सों में बंट गए हैं। एक वे जो इसे सोनम का व्यक्तिगत निर्णय बता रहे हैं तो दूसरे वे जो सोनम के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, 32 साल की सोनम फेमिनिस्ट के रूप में जानी जाती हैं। लेकिन उनके कुछ फैन्स को लगता है कि पति का सरनेम नाम के आगे लगाना फेमिनिज्म के खिलाफ जाता है। सवाल यह भी किया गया है कि क्या उनके पति ने भी उनका सरनेम (कपूर) अपनाया है?
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2k4xj5y
No comments:
Post a Comment