
एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'राजी' को लेकर चर्चा में है। फिल्म में वे एक जासूस का किरदार निभा रही है। कुछ दिन पहले 'राजी' का एक गाना 'मुड़ के न देख दिलबरो..' रिलीज हुआ था। गाने में बाप-बेटी के इमोशन्स को दिखाया गया है। इस गाने के बारे बात करते हुए आलिया ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'गाने की शूटिंग के दौरान मैंने कम से कम विदाई की ड्रेस 175 से ज्यादा बार पहनी थी'। उन्होंने बताया कि शूटिंग अलग-अलग लोकेशन्स पर हुईं थी और इसी वजह से उन्हें बार-बार दुल्हन के गेटअप में आने के लिए लहंगा पहनना पड़ा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2jubITO
No comments:
Post a Comment