
आईपीएल में सोमवार को यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 रन से हरा दिया। टूर्नामेंट के अब तक 39 मैच हो चुके हैं और हैदराबाद अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। उसके 10 मैच में से 8 जीत के साथ 16 अंक हैं। आईपीएल के पुराने सीजन के आंकड़ों पर गौर करें तो इतने अंक होने के साथ अब उसका प्लेऑफ में पहुंचना तय हो गया है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केन विलियम्सन के 56 रन की मदद से 20 ओवर में 10 विकेट पर 146 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। जवाब में आरसीबी 20 ओवर में 6 विकेट पर 141 रन ही बना सकी। मैच की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने कोलिन डि ग्रांडहोम को 33 के स्कोर पर बोल्ड किया। मनदीप 21 रन बनाकर नॉटआउट रहे। मैच में खास रहा है कि दोनों टीमों ने पारी की अपनी आखिरी गेंद पर 1-1 विकेट गंवाए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KIdoFF
No comments:
Post a Comment