
नई दिल्ली. कर्नाटक चुनाव के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को पहली बार मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। उसका वोट शेयर बढ़ा। उसकी सीटें भी 40 से 104 हुईं। इसके लिए मैं कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। बता दें कि कर्नाटक के भाजपा को 104, कांग्रेस 78 और जेडीएस को 38 सीट मिली हैं। बुधवार को कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार का शपथ ग्रहण होगा। कुमारस्वामी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा नेता येदियुरप्पा ने बहुमत परीक्षण से पहले ही इस्तीफा दे दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rVGj1a
No comments:
Post a Comment