
सवाई मान सिंह स्टेडियम में आज आईपीएल-11 के 53वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। राजस्थान ने तीन बदलाव करते हुए हेनरिच क्लासेन, बेन लाफलिन और श्रेयस गोपाल को टीम में शामिल किया। स्टुअर्ट बिन्नी को टीम से बाहर किया गया। जबकि, बेन स्टोक्स, जोस बटलर टीम से पहले ही बाहर हो गए हैं। दोनों टेस्ट मैच की तैयारी के लिए वापस अपने देश इंग्लैंड जा चुके हैं। बेंगलुरु ने टीम मेंं कोई बदलाव नहीं किया। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को ये मैच जीतना ही होगा। हारने पर प्लेऑफ के रास्ते बंद हो जाएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IvWVmj
No comments:
Post a Comment