
राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार और बीजेपी के सीएम उम्मीदवार येद्दियुरप्पा पर हमला बोला। राहुल ने कहा - ये चुनाव कर्नाटक का है। मेरे प्रधानमंत्री बनने या मेरे भविष्य का नहीं है। बता दें कि राहुल ने कहा था- कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी तो प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनूंगा। इस पर 9 मई को बंगारपेट की रैली में मोदी ने कहा था- 'टैंकर के लिए लोग लाइन से बाल्टी लगाते हैं। लेकिन दबंग लोकतंत्र को नहीं मानता। वह छाती तानकर अपनी बाल्टी पहले रख देता है। कल ऐसा ही हुआ। नामदार ने कतार में अपनी बाल्टी पहले रख दी।'
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2K5JIkH
No comments:
Post a Comment