
फुटबॉल विश्व कप में ग्रुप बी के मैच में पुर्तगाल ने मोरक्को को 1-0 से हरा दिया। इस हार के साथ ही मोरक्को की टीम विश्व कप से बाहर हो गई है। हालांकि, उसे एक मैच स्पेन के खिलाफ खेलना है लेकिन लगातार दो हार के बाद राउंड-16 में उसके पहुंचने की संभावनाएं खत्म हो चुकी है। मोरक्को की किसी भी यूरोपीय देश के खिलाफ ये पहली हार है। इससे पहले उसने 6 मैच खेले थे, जिसमें 4 में जीत और 2 ड्रॉ कराए थे। पुर्तगाल ने इस जीत के साथ ही 1986 की हार का बदला भी ले लिया। तब मोरक्को ने उसे 3-1 से हराया था। मैच में पुर्तगाल के लिए कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चौथे मिनट में गोल किया। ये लगातार दूसरे मैच में उनका सबसे तेज गोल है। उन्होंने इससे पहले स्पेन के खिलाफ भी चौथे मिनट में गोल किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2liuA98
No comments:
Post a Comment