
पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के चलते राजस्थान से आईं धूलभरी हवाओं ने हरियाणा और पंजाब में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दृश्यता कम होने की वजह से शुक्रवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 26 उड़ानें रद्द कर दी गईं। गुरुवार को भी यहां से विमानों की आवाजाही नहीं हो पाई थी। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार रात चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है, इससे धूल के कण जमीन पर आ जाएंगे। दिल्ली के आसमान में शुक्रवार को भी धूल छाई है। लोगों को सांस लेने में दिक्कतें आ रही हैं। प्रदूषण को देखते हुए हरियाणा और दिल्ली सरकार ने सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JXCVxa
No comments:
Post a Comment