
शहर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और योग गुरु रामदेव की मौजूदगी में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने एकसाथ योगाभ्यास कर गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराया। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योग शिविर का मुख्य समारोह गुरुवार को यहां के आरएसी ग्राउंड में हुआ। कार्यक्रम में 2 लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया। इनकी गिनती पूरी होने के बाद रिकॉर्ड का आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी तक यह रिकॉर्ड मैसूर के नाम था। पिछले साल वहां योग दिवस पर 55 हजार 506 लोगों ने एकसाथ योग किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I8P8Kt
No comments:
Post a Comment