
तेल की कीमतों में 13वें दिन भी गिरावट जारी है। सोमवार को पेट्रोल 21 पैसे तक और डीजल 16 पैसे तक सस्ता हुआ। कटौती के बाद दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता के मुकाबले मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी भी सबसे ज्यादा हैं। यहां पेट्रोल 84.41 रुपए और डीजल 72.35 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, चारों महानगरों के मुकाबले दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के रेट सबसे कम हैं। यहां कटौती के बाद पेट्रोल 76.58 रुपए और डीजल 67.95 रुपए प्रति लीटर है। 29 मई से अब तक पेट्रोल पर 1 रुपए 95 पैसे और डीजल पर 1 रुपए 45 पैसे कम किए गए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MeOLks
No comments:
Post a Comment