
इंटरकान्टिनेंटल कप के तीसरे मैच में भारत ने केन्या को 3-0 से हरा दिया। भारतीय की ओर से कप्तान सुनील छेत्री ने 2 और जेजे लालपेख्लुआ ने 1 गोल किए। यह भारत की केन्या के खिलाफ पहली और किसी अफ्रीकी देश के खिलाफ तीसरी जीत है। अफ्रीकी देशों की बात करें तो भारत 1960 से अब तक सिर्फ जाम्बिया, नामीबिया और केन्या के खिलाफ ही मैच जीत सका है। भारत ने घाना, अल्जीरिया और मोरक्को से 1-1 जबकि जाम्बिया से 3 मुकाबले हारे हैं। सुनील छेत्री का यह 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। वे 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय फुटबॉलर हैं। उनसे पहले पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया (104 मैच) ने ही यह आंकड़ा पार किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xG3qlJ
No comments:
Post a Comment