धरने पर बैठे केजरीवाल के समर्थन में आए 4 गैरभाजपाई सीएम, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मोदी से करेंगे शिकायत - Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

TRENDING NEWS IN INDIA, LATEST TRENDS..Entertainment stories,

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 17 June 2018

धरने पर बैठे केजरीवाल के समर्थन में आए 4 गैरभाजपाई सीएम, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मोदी से करेंगे शिकायत

आईएएस अफसरों की हड़ताल खत्म कराने की मांग को लेकर उपराज्यपाल के सचिवालय में 6 दिन से धरने पर बैठे अरविंद केजरीवाल के समर्थन में शनिवार देर रात चार मुख्यमंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि दिल्ली सरकार की मांगें मानी जानी चाहिए। वहीं, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी यही बात दोहराई। उन्होंने कहा कि एक चुनी हुई सरकार को काम करने देना चाहिए। पूर्ण राज्य के मुद्दे समेत दिल्ली में चल रहे गतिरोध की शिकायत हम रविवार को नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे। इससे पहले चारों मुख्यमंत्रियों ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर दिल्ली के मुद्दे पर प्रतिनिधित्व के लिए वक्त मांगा था, लेकिन कहा गया कि वे बाहर हैं। इसलिए नहीं मिल सकते।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lbsKa5

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages